Dark Mode
अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशियों को हिरासत में लिया गया

अवैध रूप से रह रहे 15 विदेशियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली पुलिस ने देश में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे एक बांग्लादेशी महिला सहित 15 विदेशियों को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में एफआरआरओ ने निर्वासित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भारत में अवैध रूप से रहने के संदेह में अप्रैल में द्वारका से हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में 11 नाइजीरियाई नागरिक, दो आइवरी कोस्ट तथा एक-एक बांग्लादेश और तंजानिया के नागरिक शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2025 में चलाए गए अभियान के दौरान 14 लोगों को मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने पकड़ा, जबकि एक को छावला पुलिस ने पकड़ा। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने बताया, ‘‘सभी 15 व्यक्ति बिना वैध वीजा या यात्रा दस्तावेजों के द्वारका क्षेत्र में रह रहे थे। सत्यापन की प्रक्रिया के बाद, उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के समक्ष पेश किया गया, जिसने उनके निर्वासन का आदेश दिया।’’ उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिकों को औपचारिकताएं पूरी होने तक निरुद्ध केंद्र में भेज दिया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!