Dark Mode
मेड इन अमेरिका हथियार लिए पाकिस्तान में घुसे 15 हजार काबुली किलर

मेड इन अमेरिका हथियार लिए पाकिस्तान में घुसे 15 हजार काबुली किलर

जिस तालिबान ने अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जिस तालिबान के खूंखार लड़ाकों के सामने पाकिस्तान के फौजियों की टांगे कांपने लगती है। जिस तालिबान के लड़ाके एक बार कसम खाते हैं तो मरकर भी बदले की कसम को निभाते हैं। उस तालिबान ने पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। तालिबान ने डूरंड लाइन पर हजारों सैनिक, टैंक, बख्तरबंद वाहन और खतरनाक हथियारों के साथ हमला बोल दिया है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बार्डर पर खतरनाक जंग छिड़ चुकी है। तालिबान युद्ध का आदी है, लेकिन पाकिस्तान में इस खबर के बाद हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी जानते हैं कि तालिबान को हराना उनके लिए नामुमकिन है।


बीते मंगलवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की थी। जिसके बाद अफगान तालिबान ने अपना वादा निभाते हुए पाकिस्तान की आर्मी को टारगेट करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की आर्मी के साथ खूनी खेल खेलना शुरू कर दिया। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से भड़के तालिबानी लड़ाकों के हमले से अब तक 19 पाकिस्तानियों की मौत हो चुकी है। तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान की दो महत्वपूर्ण चौकियों पर तो कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं डूरंड लाइन पर मौजूद कई पाकिस्तानी चौकियों को तालिबान ने आग के हवाले कर दिया है। पाकिस्तान के सैनिक वहां से भागे भागे फिर रहे हैं। इस्लाम के नाम पर तालिबान और पाकिस्तान आमने सामने हैं और बार बार परमाणु परमाणु करने वाला पाकिस्तान अब तालिबान के सामने थर थर कांप रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!