आनासागर जोन एवं सिटी जोन में डाली 167 किमी सीवर लाइन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनसागर जोन एवं सिटी जोन में 167 किमी सीवर लाइन डाली गई है। दोनों जोनों में सीवर कनेक्शन देने का कार्य प्रगतिरत है। आनासागर जोन में 110 किलो मीटर सीवर लाइन डाली गई है। शेष बचे क्षेत्रों में ईदगाह, रातीडांग, आनंद नगर और नक्षत्र के पास सीवर लाइन डालने का कार्य प्रगतिरत है। इस जोन में 7500 सीवर कनेक्शन कर दिए गए हैं। वर्तमान में सीवर कनेक्शन का कार्य गोटा कॉलोनी, बॉम्बे कॉलोनी, ईदगाह, चौरसियावास रोड, ज्ञान विहार और सागर विहार क्षेत्र में घरों को सीवर लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसी प्रकार सिटी जोन में 57 किमी सीवर लाइन डाल दी गई है। वर्तमान में श्रंगार चंवरी, विहारी गंज, भगवान गंज, गौतम नगर और जयपुर रोड ( डोम्स कंपाउंड ) में ट्रेंचलैस का कार्य प्रगतिरत है। इस क्षेत्र में 10 हजार सीवर कनेक्शन कर दिए गए हैं। वर्तमान में हाथीभाटा स्थित राजेंद्र पुरा, गौतम नगर, धोलाभाटा, श्रंगार चंवरी, नसीराबाद रोड स्थित खनीज नगर, हरिओम नगर, कालू की ढाणी, केसर गंज, फरीदाबाग कॉलोनी में घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने का कार्य प्रगतिरत है।
मिसिंग लिंक का कार्य पूर्ण
शहरी जोन में मिसिंग लिंग एवं लेफ्ट आउट एरिया के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इसे शामिल करते हुए सागर विहार, छत्रीय योजना और पंचशील नगर में 15 से अधिक मिसिंग लींक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार जेपी नगर को कनेक्ट कर आदर्श नगर आउट फाल से जोड़ने कार्य प्रगतिरत है। इसी सप्ताह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। धोलाभाटा क्षेत्र में मिसिंग लिंक को जोड़ा गया है। 4.5 किलोमीटर आउट फाल डालने से जेपी नगर, मदार स्टेशन का आस-पास का क्षेत्र, कल्याणीपुरा, धोलाभाटा का ऊपरी क्षेत्र रेलवे लाइन से ऊपर वाले सभी क्षेत्र खानपुरा एसटीपी में जुड़ गए हैं। जिससे मदार रेलवे स्टेशन के पास नाला से लेकर आदर्शनगर रेलवे पुलिया तक के नाले में जाने वाला सीवर बंद होकर खानपुरा एसटीपी पर इसी सप्ताह से जाने शुरू हो जाएगा।
सैप्टिक टैंक खाली कराएं और लें सीवर कनेक्शन
सीवर कनेक्शन करने हेतु घरों के सैप्टिक टैंकों को भी बाईपास कर सीवर कनेक्शन कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सैप्टिंग टैंक खाली कराने का कार्य पब्लिक को करना है। आजमन को सीवर कनेक्शन के लिए नियमानुसार नगर निगम में रसीद कटवानी होगी। आमजन से एवं जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वे इस कार्य में अजमेर स्मार्ट सिटी का सहयोग करें।
एसीईओ करते हैं साप्ताहिक निरीक्षण
सीवरेज कार्य में प्रगति लाने के लिए अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार साप्ताहिक निरीक्षण कर मौके पर ही कार्य की समीक्षा करते हैं। साथ ही संबंधित ठेकेदार से आगामी 15 दिवसीय वर्क प्लान लेकर उसकी नियमित मॉनीटरिंग करते हैं। कांट्रेक्टर रिव्यू मीटिंग में कार्य की समीक्षा की जाती है। अप्रेल माह के पहले पखवाड़े में आनासागर जोन में कोटड़ा, नागफणी, कीर्तिनगर, शांतिपूरा व क्रिश्चयनगंज क्षेत्र में 1.5 किमी सीवर लाइन डाली गई है। नागफणी, रावत नगर, गोटा कॉलोनी, रातीडांग, शांतिपूरा, क्षेत्र में लगभग 750 सीवर कनेक्शन किए गए हैं। आगामी पखवाड़े में 16 अप्रेल से 30 अप्रेल के दौरान कीर्तिनगर, नागफणी, क्रिश्चयनगंज, रातीडांग, ज्ञानविहार क्षेत्र में लगभग 1.5 किमी सीवर लाइन डाला जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार नागफणी, कीर्तिनगर, कोटड़ा, नौसर, रातीडांग, शांतिपूरा क्षेत्र में एक हजार सीवर कनेक्शन किए जाने प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार सीटी जोन में 1 अप्रेल से 15 अप्रेल तक के पखवाड़े में श्रंगारचंवरी, हरिओम कॉलोनी, भजनगंज में लगभग 500 मीटर सीवर लाइन डाली गई है। धोलाभाटा, हरिओम कॉलोनी, नारीशाला रोड, भगवानगंज क्षेत्रों में लगभग 600 हाउस सीवर कनेक्शन किए गए हैं। हरिओम कॉलोनी, अजयनगर, पहाड़गंज, ब्यावर रोड तारागढ़ रोड पर लगभग 1500 मीटर सड़कों का रोड रेस्टोरेशन का कार्य किया गया है। इसी जोन में आगामी पखवाड़े 15 अप्रेल से 30 अप्रेल के दौरान श्रंगारचंवरी, बिहारी गंज, कुन्दननगर, भगवानगंज क्षेत्र में 500 मीटर सीवर लाइन डाला जाना प्रस्तावित है। धोलाभाटा, तोपदड़ा, पालबिछला, हाथी भाटा, हरिओम कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, नारीशाला रोड आदि क्षेत्रों में लगभग 500 हाउस सीवर कनेक्शन किए जाने प्रस्तावित है। इसी प्रकार हाथी भाटा, कुन्दन नगर, श्रंगार चंवरी, भजनगंज में लगभग 2 किमी सड़कों का रोड रेस्टोरेशन किया जाना प्रस्तावित है।
सीवर कनेक्शन के लिए इस तरह करें आवेदन
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत आनासागर एवं सिटी जोन में सीवर लाइन डालने का कार्य प्रगतिरत है। जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है वहां पर आमजन सीवर कनेक्शन के लिए नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं। आमजन से अपील की जाती है कि सीवर कनेक्शन के दौरान शौचालय ( सेफ्टी टैंक वाई पास ) एवं रसोई को भी जोड़ा जाए। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं वर्षा जल को सीवर लाइन से नहीं जोड़ें, ताकि वर्षा ऋतु में सीवरेज लाइनों पर वर्षा जल का भार नहीं पड़े। वर्षा जल नालियों-नालों के माध्यम से आनासागर झील अथवा खानपुरा तालाब में अलग से पहुंचना आवश्यक है।