Dark Mode
आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

आखिरी दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन

भीनमाल। विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन के आखिरी दिन भीनमाल में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। अब तक यहां कुल 21 नामांकन किए जा चुके हैं। सोमवार को यहां से सबसे पहले भाजपा के पूराराम चौधरी नामांकन करने पहुंचे। इससे पहले उन्होंने एक रैली भी की। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी से डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने भी सोमवार को ही नामांकन किया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उसके बाद अगले दो दिन तक नाम वापसी हो सकेगी। ऐसे में 9 नवंबर की शाम ही चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो सकेगी।

सोमवार को इन्होंने भरा नामांकन-
आखिरी दिन डॉ. समरजीत सिंह राठौड़ (कांग्रेस), पूराराम चौधरी (भाजपा), दलाराम (आजाद समाज पार्टी), भैरू सिंह (निर्दलीय), फोजाराम ( बहुजन मुक्ति मोर्चा), मांगे खान (निर्दलीय), टीकमाराम भाटी (निर्दलीय), मोहनलाल (निर्दलीय), भूपेंद्र कुमार (निर्दलीय), कृष्ण राजपुरोहित (अभिनव राजस्थान पार्टी), निंबाराम (निर्दलीय), रेखाराम चौधरी (अभिनव लोकतंत्र पार्टी), रमेश कुमार (निर्दलीय), ललित (निर्दलीय) ने नामांकन भरा।

ये भर चुके नामांकन-
इससे पहले सुरेंद्र बिश्नोई, रमेश कुमार भंडारी, कृष्ण (निर्दलीय), कृष्ण कुमार (बहुजन समाज पार्टी) नामांकन भर चुके हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!