सनातन संस्कृति जागरण को लेकर 16 को अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मानित
सवाईपुर। सनातन सेवा समिति के द्वारा राष्ट्रीय चेतना एवं सनातन संस्कृति के जागरण में योगदान करने वाले 16 कर्मवीरों को सनातन सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया, हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के द्वारा राष्ट्रीय चेतना एवं सनातन संस्कृति के जागरण में अभूतपूर्व योगदान करने वाले सवाईपुर क्षेत्र के 16 कर्मवीरों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रीधाम अयोध्या के ऐतिहासिक अवसर पर अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया | जिसमें गणपत जांगीड़, देवराज जाट, जसवंत पारीक, सांवरमल वैष्णव, अनिल माहेश्वरी, रविंद्र जोशी, जितेंद्र जासू, रामस्वरूप जाट, लवेश श्रीमाल, अंकित सेन, राकेश जाट, रामेश्वर मूंदड़ा, हेमराज जाट, एकता माहेश्वरी, ज्योति उपाध्याय, जगदीश जाट, मुकेश जाट आदि को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।