Dark Mode
17 वा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

17 वा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित

लक्ष्मणगढ़।  राम आदर्श विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को 17वा वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक अजीत सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मांगीलाल मीणा पूर्व चीफ इंजीनियर ने की तथा मुख्य अतिथि अमिताभ दिवाकर आर ए एस रहे। विशिष्ट अतिथियों में शीला मीणा पूर्व प्रधान लक्ष्मणगढ़ जिला पार्षद संजय गुर्जर जिला पार्षद मौसम देवी मीणा मीना गुप्ता रहे । इस अवसर पर संतोष केशव रमेश मीणा संदीप शर्मा बलराज गुप्ता पूर्ण सिंह लल्लू आडतियां रूप सिंह प्रजापत मोरध्वज चौधरी नटवर सिंह महेंद्र चौधरी सीताराम यादव आदि उपस्थित रहे ।बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा पुरस्कार वितरण किया गया। मंच संचालन करतार सिंह गुर्जर द्वारा किया गया।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!