Dark Mode
सावित्रीबाई फुले की 193 वी जयंती समारोह किया आयोजित 

सावित्रीबाई फुले की 193 वी जयंती समारोह किया आयोजित 

सवाई माधोपुर। भैरू दरवाजा स्थित मूर्ति स्थल पर भारत की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193 वीं जयंती मनाई गई , इस अवसर पर माता सावित्रीबाई फूले मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया गया । जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर विचार रखें जिसमें बालिका शिक्षा पर विशेष प्रावधान देने पर जोर दिया गया।  वक्ताओं ने कहा माता सावित्रीबाई फुले ने ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर बालिकाओं को शिक्षित करने, छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह, विधवा विवाह, अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के लिए संघर्ष किया विपरीत परिस्थितियों में माता का जज्बे को लेकर सभी ने सराहना की एवं सभी समूल कुरीतियों को दूर करने के लिए एक योजना बनाकर गांव-गांव, ढाणी ढाणी जाकर संदेश देने का प्रयास करने का विचार रखें । मूर्ति स्थल का विकास करने के लिए सभी वक्ताओं ने सहायता दिलाने एवं सहायता करने का आश्वासन दिया। जयंती समारोह में वक्ताओं में कैलाश सिसोदिया , रामचरण बौद्ध, जिला अध्यक्ष जय भीम मिशन एवं बौद्ध समाज, कैलाश नारायण सैनी जिला अध्यक्ष फूले आरक्षण संघर्ष समिति, पुरुषोत्तम  जोलिया पार्षद, भगवान माली पूर्व जिला अध्यक्ष सैनी समाज , बृजमोहन सैनी जिला अध्यक्ष माली समाज, नेम राज बाकोलिया, हनुमान पार्षद, केदार सैनी पार्षद, कन्हैया लाल सैनी जिला अध्यक्ष महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान, भागचंद सैनी जिला अध्यक्ष सैनी विकास संस्थान, शंकर लाल सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीप नारायण शर्मा रिटायर्ड प्रधानाचार्य, राजेश सैनी पूर्व युवा जिला अध्यक्ष माली समाज, महेंद्र सैनी, रवि शंकर सैनी, रामलाल सैनी कोषाध्यक्ष, कमलेश सैनी प्रवक्ता, मदन कोतवाल, बाबूलाल सैनी, कमलेश सैनी, ललित सैनी युवा जिला अध्यक्ष माली समाज, राजू सैनी, अरविंद सैनी, अरविंद सैनी एडवोकेट, विमल सैनी एडवोकेट, जयप्रकाश सैनी एडवोकेट, मुकेश कुमार सैनी जिला महामंत्री, राजेश सैनी पार्षद, रामजीलाल सैनी, प्रकाश सैनी, गोपाल माली, नितेश एडवोकेट, शिवचरण माली आदि ने विचार व्यक्त किया इस अवसर पर मंच संचालन प्रभु दयाल सैनी पूर्व जिला प्रभारी माली समाज ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!