Dark Mode
महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयन्ती मनाई

महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयन्ती मनाई

नवलगढ़ विधानसभा में फुले दपंती की 7 प्रतिमायें होगी स्थापित : डॉ. शेखावत


नवलगढ . कस्बे के सैनी छात्रावास में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 196 वीं जयंती मनाई गई। महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। जयन्ती समारोह के उपलक्ष्य में बैठक अयोजित हुई। मंचस्थ अतिथि पूर्व चैयरमेन व सैनी समाज संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी,भाजपा नेता शिक्षाविद डॉ वीरपाल सिंह शेखावत, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवल सैनी, प्रधानाध्यापक चौथमल सौकरिया, पूर्व संस्था अध्यक्ष हरिराम सैनी, दुर्गाप्रसाद सैनी, बाय सरपंच तारा पुनिया, सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार सैनी, पूर्व PWD एक्सईन मूलचंद सैनी, संस्था कोषाध्यक्ष एड.सुरेश सैनी थे। मंचस्थ अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवनी के बारे में बताया। वही डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने महापुरुषों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले का आज NCERT कोर्स में कोई चेप्टर नही है ये बड़ा दुःख का विषय है। में इस विषय को लेकर माननीय प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी पहल करूँगा। वही डॉ. शेखावत ने नवलगढ़ विधानसभा में फुले दपंती 7 प्रतिमायें लगवाने की घोषणा की। इस पहल का समाज के प्रबुद्धजनों ने स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने समाज के युवाओं को महात्मा फुले दम्पति के पद चिन्हों को ग्रहण कर आगे बढ़ने को कहा। और आये हुए प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था महामंत्री प्रमोद सैनी, पूर्व महामंत्री विनोद सैनी, बसपा नेता गुलाम नवी आजाद, पाला राम खीचड़, जगदीश वर्मा वकील, मुकेश सैनी पंच,पूर्व पार्षद विजेंदर सैनी, सुभाष सैनी किरोड़ी, रवि फूलवाला, पूजा सैनी, निकिता सैनी, प्रियंका सैनी, किरण सैनी, बृजलाल सैनी, नितेश सिंगोदिया, कैलाश सैनी, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुरली मनोहर चोबदार ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!