Dark Mode
जयगच्छीय साध्वी शारदा कंवर महाराज का 2023 चातुर्मास नागौर में घोषित

जयगच्छीय साध्वी शारदा कंवर महाराज का 2023 चातुर्मास नागौर में घोषित

नागौर। जयगच्छीय साध्वी प्रमुखा शारदा कंवर महाराज आदि ठाणा का वर्ष 2023 का चातुर्मास नागौर में घोषित हुआ है। यह घोषणा जयगच्छाधिपति आचार्य पार्श्वचंद्र महाराज ने होली चातुर्मास के अवसर पर तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी में की। जयमल जैन श्रावक संघ, नागौर की ओर से कई बार चातुर्मासिक विनती की गई। वहीं, तेलंगाना के कामारेड्डी में भी नागौर से संघ उपाध्यक्ष नरपतचंद ललवानी व श्रावक नरेश गूरासा आचार्य प्रवर के समक्ष पहुंचे। इस घोषणा से नागौर के जय संघ वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने आचार्य प्रवर का आभार प्रकट किया। मीटिंग रविवार को जयमल जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में शनिवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। जयमल जैन पौषधशाला में दशरथचंद लोढ़ा परिवार की ओर से यह आयोजन होगा। संघ मंत्री हरकचंद ललवानी ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे से जयमल जैन पौषधशाला में संघ की जनरल मीटिंग होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!