Dark Mode
नसबंदी शिविर मे 21ऑपरेशन हुए

नसबंदी शिविर मे 21ऑपरेशन हुए

बिलाड़ा. कस्बे के मरुधर केशरी जैन रेफरल चिकित्सालय मे शुक्रवार को नसबन्दी शिविर का आयोजन हुआ । शिविर के दौरान  जोधपुर से साईनाथ अस्पताल के तत्वाधान मे सृजन डॉ हस्तीमल के साथ आई टीम ने 24  महिलाओ की जाँच कर 21 महिलाओ के नसबन्दी ऑपरेशन किए । विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में हुए शिविर में नसबंदी कराने वालों की विधिवत जांच एवं उपचार किया गया। इस नसबदी शिविर  मेंमुकेश प्रजापत उत्तम जिनगर रित्विक राज राणी.उषा, डांगी ने अपनी सेवाए दी । ऑपरेशन के पूर्व सभी नसबंदी कराने वालों की विधिवत जांच की गई एवं बाद में उन्हें उपचार भी दिया गया।  इस मौके पर बीसीएमओ डाॅ. जीतेन्द्रसिंह चारण ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अच्छी पारिवारिक स्थितियों के बीच रहने के लिए परिवार नियोजन को अपनाएं। साथ ही देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए अपना योगदान दें। प्रत्येक शुक्रवार को नसबंदी शिविर का आयोजन होता है शिविर मे नसबंदी कराने वालों को शासन की योजना के तहत  प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!