निशुल्क जांच शिविर में 21 व्यक्ति लाभान्वित
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा श्रद्धा हेल्थ केयर सेंटर के सहयोग से निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम स्वस्थ जीवन निरोगी काया के तहत शिविर सावित्री कॉलेज के सामने सेंटर पर लगाया गया, जिसमे ईसीजी, टीएमटी, कोलेस्ट्रॉल , मधुमेह, रक्तचाप आदि की जाँच निःशुल्क की गई ।
शिविर में लायन आशीष सारस्वत व लायन राकेश शर्मा एवम् टीम का सहयोग रहा । क्लब अध्यक्ष लायन वीना उप्पल ने बताया कि शिविर में 21 व्यक्ति लाभान्वित हुए । इस अवसर पर लायन सोमरत्न आर्य, लायन आभा वाष्णेय , लायन राजेंद्र गांधी, लायन वीरेंद्र पाठक सहित अन्य उपस्थित थे । क्लब कोषाध्यक्ष सी पी गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।