इक्कीसवां विश्व शांति महायज्ञ सम्पन्न
टोंक । अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (पं.) नई दिल्ली एवं भारतीय ज्योतिष विज्ञान एवं वैदिक खगोल शास्त्र संस्था जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक द्वारा कुमार मनु की 29 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को इक्कीसवां विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ जानकी बाई गेस्ट हाऊस में विश्व कल्याण हेतु किया गया। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि पं. अरूण शुक्ला, पं. पवन सागर, पं. घनश्याम दाधीच, पं. राधेश्याम पारासर, पं. मदन लाल शर्मा, पं. राजेश प्रसाद शर्मा, पं. स्परूप नारायण गंगवारिया, पं. राजेश शर्मा एवं प्रकाश पाठक द्वारा यज्ञ करवाया गया। संस्था के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री, एड. बसन्ती लाल साहू, रोहिताश कुमावत, पुरूषोत्तम गुप्ता, माधोलाल साहू, पार्षद बादल साहू, सागर मल साहू, रामफूल कुम्हार, रामअवतार साहू, ओमप्रकाश शर्मा एवं शंकर लाल विजय द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई। नि:शुल्क परामर्श श्वििर में पं. अरूणकांत शर्मा द्वारा एस. एन. गंगवारिया, पं. पवन सागर शर्मा ने परामर्श एवं उपाय बताये। शास्त्री ने बताया कि इक्कीसवां ज्योतिष महासम्मेलन 24 दिसम्बर रविवार को आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. ओमप्रकाश शर्मा होगें, अध्यक्षता डॉ. प्रेम शंकर शर्मा द्वारा की जायेगा।