Dark Mode
229 मरीजों का हुआ परीक्षण,101 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

229 मरीजों का हुआ परीक्षण,101 मरीजों का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

 
बयाना । क्षेत्र के शिवगंज मंडी धर्मशाला में हर महीने की तरह शुक्रवार को कल्याण करोती मथुरा द्वारा संचालित नेत्र चिकित्सा संस्थान मथुरा एवम स्टील लिमिटेड कोलकाता के तत्वाधान में नि:शुल्क 13 वा शिविर आयोजित हुआ।बयाना अग्रवाल समाज के अध्यक्ष वा शिविर संयोजक सुरेश चंद्र सिंघल ने बताया कि बयाना में यह 13 वा नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया है।यह शिविर सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर चार बजे तक चला।जिसमे डॉक्टरों ने करीब 229 मरीजों का सफल परीक्षण किया जिसमें काला पानी,मोतियाबिंद, नाखुना,परवाल आदि बीमारियों से संबंधित परीक्षण किया गया।साथ ही 101 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर निजी खर्चे पर श्री जी बाबा नेत्र चिकित्सालय भेजा जाएगा। इस दौरान मरीजों के परीक्षण के लिए डाक्टर अनुभव उपाध्याय, डॉ सुमित शर्मा काउंसलर राहुल लवानिया, यज्ञदेव आचार्य ओपीडी आदि उपस्थित रहे।साथ ही इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने हेतु विनय अग्रवाल दमदमा,समाज सेवी किशन चंद गुप्ता, पूरण मित्तल,चंद्रप्रकाश गुप्ता,कलेक्टर पटेल सूपा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!