Dark Mode
लोग जल संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें : देवनानी

लोग जल संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें : देवनानी

श्री देवनानी ने गंगा दशहरा पर विधान सभा उ‌द्यान में लगाया कल्पवृक्ष विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रतिदिन विधान सभा उ‌द्यान में लगाये जायेंगे दो पौधे श्री देवनानी ने गंगा दशहरा की दी बधाई

जयपुर। राजस्थान विधान सभा उ‌द्यान में गंगा दशमी 25 मई,सोमवार से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, शुक्रवार तक प्रतिदिन दो पौधे लगाये जायेंगे। इसके तहत विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधान सभा उ‌द्यान में सोमवार को कल्प वृक्ष का पौधा लगाकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारम्भ किया। विधान सभा के प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने भी उ‌द्यान में कल्प वृक्ष का पौधा लगाया। स्पीकर श्री देवनानी ने गंगा दशहरा की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है। समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और लोक कल्याण की भावना को सुदृढ करता है। श्री देवनानी ने लोगों का आह्वान किया है कि सभी लोग पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें। स्पीकर श्री देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवनदायिनी प्रकृति का प्रतीक हैं। गंगा दशमी आध्यात्मिक आस्था के पर्व के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। जल स्रोतों का संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाकर ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। स्पीकर श्री देवनानी ने युवाओं और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया कि वे हरित अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सदैव प्रकृति पूजन और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देती है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!