24 वां विशाल भंडारा 8 जुलाई को
ट्रैक्टर मंडल द्वारा लाडपुर में होगा आयोजन
पलसाना । निकटवर्ती ग्राम पंचायत मलिकपुर के अंतर्गत ग्राम लाडपुर स्थित जोहड़ी वाले बालाजी मंदिर में ट्रैक्टर मंडल लाडपुर द्वारा 24 वां विशाल भंडारा आयोजित होगा ।
ट्रैक्टर मंडल लाडपुर मलिकपुर द्वारा आयोजन को लेकर पूर्व तैयारियां जोरों पर चल रही है ।
7 जुलाई को ग्यारसी लाल गुर्जर एंड पार्टी के द्वारा बालाजी का शानदार दरबार सजाकर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 8 जुलाई को दिव्यज्योत दर्शन के बाद भोग लगाकर विशाल भंडारे का शुभारंभ होगा।