विभिन्न प्रतियोगिता में 281 लोगों ने लिया भाग
चाकसू : उपखंड क्षेत्र मे युवा बोर्ड राजस्थान की ओर से प्रायोजित युवा महोत्सव के तहत चाकसू ब्लॉक में युवा महोत्सव का आयोजन जगन्नाथ विद्यालय में किया गया और वही इस आयोजन के दौरान स्थानीय विद्यालयों के छात्रों एवं युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया
कार्यक्रम के दौरान सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य , शास्त्रीय गायन फोटोग्राफी, योगा,कविता पाठ नाटक, चित्रकला, लोक नृत्य सहित 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं में 281 बच्चों ने भाग लिया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार दिए गए है और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी रहे और अध्यक्षता चाकसू उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रिणवा ने की । वही कार्यक्रम संयोजक चाकसू सीबीईओ हनुमान सहाय मीणा रहे थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य जयनारायण अमावता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भरत लाल मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी प्रतियोगिता में चाकसू निवासी केशिका पारीक ने शास्त्रीय संगीत शास्त्रीय गायन में अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने केशिका को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है ।