पंजूपुरा हिंसा में फरार 2 इनामी गिरफ्तार
धौलपुर। कंचनपुर थाना क्षेत्र के पंजूपुरा गांव में 27 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एसपी द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी सुमित मेहरडा के निर्देशन में हुई कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद पंजूपुरा गांव में हिंसा फैलाते हुए कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। जिस मारपीट में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर एसपी द्वारा दो आरोपी दिनेश (33) पुत्र भगवान सिंह और राहुल (22) पुत्र रामनिवास निवासी पंजीपुरा पर 10-10 हजार रुपए रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिनकी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार देर शाम को दोनों आरोपियों के सैंपऊ रिंग रोड के पास आने की सूचना मिली थी। जिस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दोनों इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।