Dark Mode
फार्म पौंड में डूबने से बालक सहित 2 की मौत

फार्म पौंड में डूबने से बालक सहित 2 की मौत

 
 
 
 
 
 
चाकसू  : रविवार को उपखंड क्षेत्र के ठिकरिया गुजरान गांव में कृषि कार्य के दौरान रविवार कों खेत में बनी फार्म पौंड में डूबने से बालक सहित 2 जनों की मौत हो गई और वही सूचना पर कोटखावदा थानाप्रभारी विजय कुमार सिंह मय जाप्ते मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सचिन (20 वर्ष ) पुत्र रतिराम गुर्जर व विकास (13 वर्ष ) पुत्र मेवाराम गुर्जर को बाहर निकलकर चाकसू के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया और वही पुलिस व परिजनो ने बताया कि सचिन व विकास गांव से बाहर खेत पर पशु चराने  गए थे और इस दौरान पैर फिलने से फार्म पौंड में विकास गिर गया और डूबने लगा  तभी यह देखकर पास ही खड़ा सचिन भी विकास को बचाने के लिए पानी में कूद गया और इनकी आवाज सुनकर आसपास खेतो में काम कर रहे लोग मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई और सूचना पर पुलिस कोटखावदा थानाप्रभारी विजय सिंह मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल चाकसू पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने थाने के बाहर स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बतादे घटना की सूचना के बाद चाकसू  उपखंड अधिकारी अशोक कुमार रिणवा, बीडीओ कचन बोहरा, एसीपी अजय शर्मा भी थाने पर पहुंचे और परिजनों कों सांत्वना दी और मिली जानकारी के अनुसार ठीकरिया गुजरान गांव से करीब एक  किलोमीटर खेतों में बने कच्चे तालाब के चारों तरफ किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा दीवार भी नही थी। ग्रामीणों ने बताया कि सचिन और विकास एक ही परिवार के थे और वे आपस में चाचा-ताऊ के लड़के थे। दोनों के घर आसपास ही थे। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन 12वीं पास कर चुका था। वहीं विकास 8वीं क्लास में पढ़ता था। विकास की मां की करीब डेढ़ साल पहले बिमारी से मौत हो चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!