Dark Mode
अमेरिका के केंटकी में 2 मिलिट्री हेलिकॉप्टर टकराए, 9 लोगों की मौत की आशंका

अमेरिका के केंटकी में 2 मिलिट्री हेलिकॉप्टर टकराए, 9 लोगों की मौत की आशंका

अमेरिका के केंटकी में बुधवार रात दो मिलिट्री हेलिकॉप्टर टकरा गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसा केंटकी के ट्रिग काउंटी में फोर्ट कैंपबेल मिलिट्री बेस के पास हुआ। मिलिट्री अफसर ने बताया कि हादसा रात 9:30 बजे हुआ। दो HH60 ब्लैकहॉक रूटीन मिलिट्री ट्रेनिंग पर थे। केंटकी के गवर्नर ने कहा कि यह बुरी खबर है। अभी जो खबरें आ रही हैं, उनके मुताबिक कई मौतें भी हो सकती हैं।
मौके पर पहुंचा बचव दल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक केंटकी की अलग-अलग जगहों से बचाव दल की टीम को काम पर लगाया गया है। ‌BBC के मुताबिक आपस में टकराने वाले हेलीकॉप्टर्स अमेरिका के हमला करने वाले इकलौते 101 एयरबोर्न डिवीजन के थे। इन्हें दुनिया के कई देशों में लड़ाई के दौरान तैनात किया गया है। फोर्ट कैंपबेल के प्रवक्ता का कहना है कि हादसा कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। 5 साल पहले 2018 में भी केंटकी के फोर्ट कैंपबेल इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दो सैनिकों की मौत हो गई थी।
वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया है कि दोनों हेलीकॉप्टर्स में कितने लोग मौजूद थे। वहीं हादसे की सुबह फोर्ट कैंपबेल इलाके का मौसम बिल्कुल साफ था। हवाएं भी तेज नहीं चल रही थी। विजिबलिटी 10 मील तक की थी और तापमान 39 डिग्री था।

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!