एमएसएमई सुविधा शिविर में 36 लोगों ने लिया भाग
प्रतापगढ़। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र प्रतापगढ़ की ओर से जिला स्तर पर 4 मई,गुरुवार को कृषि उपज मंडी के किसान भवन में एमएसएमई सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि शिविर में उद्यमियों, व्यवसायियों, बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, उद्यम रजिस्ट्रेशन, एमएसएमई अधिनियम, 2019 की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में ही विभिन्न व्यापारीयों की समस्या का निराकरण मौके पर ही किया गया। एमएसएमई सुविधा शिविर में कुल 36 लोगों ने भाग लिया।