Dark Mode
एसडीएम सभागार में वालंटियर्स का 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

एसडीएम सभागार में वालंटियर्स का 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

योग्य एवं पात्र व्यक्तियों को मिले फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ - दीपा मीणा।

 
  
 
जमवारामगढ़  .   उपखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को राजीव गांधी इंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत तीन दिवसीय राजीव गांधी युवा वॉलंटियर प्रशिक्षण शिविर उपखंड कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ।
 इस अवसर पर ब्लाक सांख्यिकी अधिकारी दीपा मीणा ने वालंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा की सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आम जन को मिले। 
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज मीणा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी बहादुर सिंह ने वालंटियर्स को राज्य सरकार द्वारा कृषकों के लिए चलाई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। 
राजीव गांधी युवा मित्र रोहिताश्व मीणा ने बताया की राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने एवं आम आदमी को योजनाओं का लाभ मिले, इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए ही वालंटियर का चयन किया गया है। इसके लिए बहुत जरूरी है की वालंटियर में में स्वप्रेरित अनुशासन हो। इंटर्न सीमा बैरवा ने वालंटियर्स को सरकार की महिलाओं के लिए *उड़ान*  योजना के बारे में जानकारी दी। 
ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर दीपा मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार मीणा, प्रोग्रामर श्योराम मीणा,  महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।   सभी राजीव गांधी युवा मित्रों व राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर्स को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रत्येक आदमी की पहुंच तक सुनिश्चित किया जावे। इस अवसर पर ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय जमवारामगढ आइटी विभाग के अमरचंद यादव,ललित मीना,चौथमल मीना, उपखंड कार्यालय के गोपाल लाल गुर्जर, ब्लॉक जमवारामगढ़ एवं आंधी के समस्त राजीव गांधी युवा मित्र उपस्थित रहेI प्रशिक्षण के दौरान राजीव गांधी युवा मित्र बसराम मीणा,रोहिताश्व मीणा, रामफूल मीणा एवं राधेकृष्ण कुम्हार ने  प्रशिक्षण में पधारे आंधी एवं जमवारामगढ पंचायत समिति की डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के करीब 120 राजीव गांधी युवा वॉलंटियर को  राज्यसरकार द्वारा संचालित समस्त प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  प्रशिक्षण दिया व ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर दीपा मीना ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान  राजीव गांधी युवा मित्रो को आमजन में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर इंटर्न रोहिताश्व मीणा, बसराम मीणा, राधेकृष्ण कुम्हार, कजोड़मल गुर्जर, सीमा बैरवा, मौसम मीणा, 
सुरेश मीणा, हंसराज खटीक, चंद्रसिंह बुनकर, शेर सिंह गुर्जर, रामफूल मीणा, मुकेश कुमार गुर्जर, लोकेश कुमार मीणा, हंसराज मीणा, वेदप्रकाश, गुलाबचंद आलोरिया, विशाल चंदेल, विक्रम मीणा एवं बजरंग लाल कुम्हार, वालंटियर शीला रछोइया, दाफां देवी मीणा, सौरभ शर्मा, जितेंद्र चावला, गुलाब चंद शर्मा, कमलेश कुमार शर्मा, नरेश मीणा एवं हेमंत वर्मा सहित करीब 150 वालंटियर एवं इंटर्न उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!