40 टॉपर विद्यार्थियों को आईआरएस नोखड़ा द्वारा दिल्ली भृमण को भेजा गया
फलोदी . विधानसभा फलोदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोखड़ा निवासी भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर आईआरएस अशोक गोदारा की तरफ से आज फलोदी विधानसभा क्षेत्र के 40 टॉपर विद्यार्थियों को दिल्ली के ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाए जाने को लेकर आज बस से रवाना किया गया।
बस की रवानगी से पूर्व शहर के शहर के आदर्श नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की तस्वीर के आगे आईआरएस अशोक विश्नोई,पार्षद अशोक व्यास,सामाजिक कार्यकर्ता बचना राम,जय राम गजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात पालीवाल द्वारा कार्यक्रम में आए सभी टॉपर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ अभिभावकों सहित विद्यालय स्टाफ का आभार प्रकट किया गया। डायरेक्टर अशोक पालीवाल द्वारा आईआरएस अशोक बिश्नोई का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। आईआरएस अशोक गोदारा ने बताया कि फलोदी विधानसभा क्षेत्र के 40 विद्यार्थियों को जिसमें 10 विधार्थी कक्षा 10 वीं के व 30 विद्यार्थी कक्षा 12 वीं के अलग-अलग संकाय व स्कूलों से है,जिन्हें आज फलोदी से दिल्ली भ्रमण के लिए रवाना किया गया जिसमें 5 शिक्षकों और 2 शिक्षिकाओं को भी प्रबंधन के तौर पर इन विद्यार्थियों के साथ रखा किया गया है। इन विद्यार्थियों को दिल्ली में राष्ट्रपति भवन,संसद भवन,राष्ट्रीय समर स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय,अक्षरधाम एवं इंडिया गेट सहित अन्य ऐतिहासिक महत्व के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण उनकी तरफ से करवाया जायेगा।
आईआरएस विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय स्मारकों और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने से विद्यार्थियों के मन में सम्मान और ज्ञान में वृद्धि होगी, साथ ही अन्य विद्यार्थी अगले वर्ष अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। गौरतलब हैं की नोखड़ा में आम किसान के घर में जन्मे आईआरएस अशोक गोदारा अभी कस्टम विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। गोदारा की फलोदी सहित पूरे जोधपुर जिले के सामाजिक सरोकारों वाले अधिकारी के तौर पर विशिष्ट पहचान है। कोरोना काल में भी इस क्षेत्र में अस्पतालों में समय पर उपकरण और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है। ज्ञात रहे कि अशोक नोखड़ा ने नौकरी के साथ साथ अपने जन्मभूमि फलोदी के लोगों की सेवा को अपना मिशन बनाया है जिसके चलते सदैव लोगों के सुख दुख में साथ साझेदार बनते है। कार्यक्रम में ढढू सरपंच प्रतिनिधी बचना राम भादू,शिक्षाविद् मिश्रीलाल माली,सरस्वती विद्यालय के डायरेक्टर अशोक पालिवाल,दूसरा दशक के मुरारीलाल थानवी,पार्षद अशोक व्यास,जयराम गज्जा सहित कई गणमान्य नागरिक व अभिभावक उपस्थित रहे।