दिल्ली में 44 वां कारपेट एक्सपो-2023 का आयोजन 15 से
जयपुर । कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोषन काउन्सिल,भारत सरकार के तत्वावधान में दिल्ली में 15 मार्च से 18 मार्च तक 44वें कारपेट एक्सपो-2023 का आयोजन किया जाएगा। भारत में सबसे बडी आयोजित होने वाली इस कालीन एक्सपो में विदेषों से लगभग 300 ग्राहकों के आने की संभावना हैं।
राजस्थान कारपेट मेन्यूफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएषन के मानद सचिव संदीप कटारिया ने बताया कि एक्सपों का 15 मार्च को उद्घाटन ट्रेड एडवाइजर व डवलपमेन्ट कमिष्नर टेक्सटाइल मन्त्रालय, भारत सरकार की सुश्री शुभ्रा करेंगी। इस एक्सपो में राजस्थान के करीब 10 निर्माता व निर्यातक हिस्सा लेंगे। इस एक्सपो में राजस्थान के निर्यातको को गलीचों के बडी मात्रा में निर्यात के आर्डर मिलने की संभावना हेै, जिससे राजस्थान में बडी मात्रा में रोजगार का सृजन होगा। राजस्थान में इस उद्योग में करीब एक लाख से ज्यादा श्रमिक जुड़े हुए हैं।