Dark Mode
मनियां में आयोजित शिविर में 47 को मिला खाद्य सुरक्षा लाइसेंस

मनियां में आयोजित शिविर में 47 को मिला खाद्य सुरक्षा लाइसेंस

धौलपुर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयंती लाल मीणा ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में खाद्य लाइसेंस नवीनीकरण और पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मनिया में खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। जिसमे  कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए जिनको मौके पर ही आवेदको को लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन जारी कर दिए गए। विगत 21 जून को भी राजाखेड़ा में शिविर लगाया गया था उसमें 52 आवेदन प्राप्त हुए थे उनको भी हाथों-हाथ मौके पर ही जारी कर दिया गया अब तक जिले में यह मनिया में दूसरा कैंप है अभी 15 जुलाई तक लगातार लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!