Dark Mode
400 केवी बिजली लाईन के तार चोरी करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

400 केवी बिजली लाईन के तार चोरी करने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

चूरू। दूधवाखारा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 400 केवी विद्युत लाईन के तार चोरी कर ले जा रहे चार अभियुक्तों शीश राम जाट पुत्र गोमद राम (47), सुमेर जार पुत्र भंवर लाल (37), राजेश नायक पुत्र मोहना राम (40) मुकेश नायक पुत्र रावता राम (34) निवासी थाना दूधवाखारा जिला चूरू को गिरफ्तार किया है। इनकी पिकअप से 7 बण्डल तार बरामद किए हैं।
एसपी राजेश कुमार मीना ने बताया कि सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत एएसपी राजेन्द्र मीणा व सीओ राजेन्द्र कुमार बुरडक के सुपरविजन में एसएचओ अल्का विश्नोई मय टीम द्वारा बीती रात गश्त के दौरान चलकोई गांव से मुल्जिम शीश राम,सुमेर, राजेश और मुकेश को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से एक पिकअप गाडी को चोरी किये गये विद्युत लाइन के तारों के 07 बंडल सहित जब्त किया जाकर थाना दूधवाखारा पर अभियोग विधुत अधिनियम में दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!