पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में 4 जने गिरफ्तार
नाहरगढ़. नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गीगचा में गत 14 जून रात्रि को हुए विवाद में पुलिस पर मारपीट करने के आरोप के चलते रविवार रात को नाहरगढ़ पुलिस द्वारा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि गत दिनों में हुए दो पक्षों में विवाद व जीप जलाने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले पुलिसकर्मी चेतन कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए रविवार शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें महेंद्र नागर पुत्र चंद्रमोहन, लोकेश पुत्र कन्हैयालाल, नवलकिशोर पुत्र गिरजाशंकर और हरीश उर्फ गोलू पुत्र तेजकरण नागर को गिरफ्तार किया गया जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया।