आशा सहयोगिनीयों का 4 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू
आमेट. नगर के पन्नाधाय बस स्टैंड के समिप विजय भवन में चार दिवसीय आशा सहयोगिनी का प्रशामक देखभाल एवं ईमरजेंसी केयर ट्रेनिंग कैंप का आयोजन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार किया जा रहा है। कैंप में वृद्ध लोगों की सामान्य देखभाल रोग रोगियों की केयर कैसे करें आंख नाक कान गला के रोगियों की पहचान करना एवं उनकी सामान्य देखभाल करना आपातकालीन चिकित्सा एवं उनकी देखभाल करना, एवं सामान्य सेवाएं उपलब्ध कराना आदि कई प्रकार की जानकारी की कैंप में ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रशिक्षण केंद्र में ब्लॉक आमेट की 70 आशा सहयोगिनी भाग ले रही है कि एवं चार दिवसीय कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी हार्दिक त्रिपाठी ,सुभाष ,भवानी सिंह, एवं सरिता जैन प्रशिक्षण के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।