बाइक व टैम्पो की टक्कर में 4 घायल - दो रैफर
रतनगढ़ ।एन एच -11 से हरदेसर जाने वाली रोड़ पर आज बुधवार दोफहर को बाइक व टैम्पो की टक्कर में चार लोग घायल गए। जिनको सरकारी अस्पताल लाया गया जंहा से दो को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वार्ड संख्या 35 में रहने वाला 27 वर्षीय बाबूलाल पुत्र मनफूल जाट अपनी मां केशर देवी के साथ बाइक पर सवार होकर रतनगढ़ से हरदेसर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे टैम्पो से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में दोनो बाइक सवार मां बेटा व टैम्पो में सवार कादिया निवासी मैना देवी पत्नी दुर्गाराम नाई व नारायण पुत्र उदाराम नाई घायल हो गए। जिनमे रतनगढ़ निवासी केशर देवी व बाबूलाल के ज्यादा चोटे आने के कारण दोनो को चिकित्सको ने हायर सेन्टर रेफर कर दिया। वंही कादिया निवासी दोनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुटी मिल गई। सूचना पर पुलिस भी असपताल पहुंची व घटना की जानकारी ली।