Dark Mode
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

मानसरोवर के बड़ा बाजार में स्वदेशी उत्पाद खरीदे, आमजन को दी दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं

 
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम को धनतेरस पर मानसरोवर के बड़ा बाजार में सपरिवार दीपावली पर्व की खरीददारी की। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर्स से मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली, बंदनवार आदि खरीदे तथा यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल पेमेंट और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
 
मुख्यमंत्री ने खरीदारी के दौरान स्थानीय आमजन, छोटे विक्रेताओं और व्यापारियों को धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री को अपने बीच खरीददारी करते देखकर स्ट्रीट वेंडर्स एवं आमजन ने खुशी व्यक्त की। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!