Dark Mode
संवाद कार्यक्रम में कोटा से भी जुड़ेंगे 500 लाभार्थी

संवाद कार्यक्रम में कोटा से भी जुड़ेंगे 500 लाभार्थी

कोटा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को प्रातः 11ः30 बजे आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि का उसके खातों में हस्तांतरण करेंगे एवं लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सभी जिलों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी जुड़ेंगे।


जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में 500 से अधिक लाभार्थी राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान (सिआम) के ऑडिटोरियम से जुड़ेंगे। सभी ब्लॉक मुख्यालय पर 200 एवं ग्राम पंचायत स्तर पर 50-50 लाभार्थी वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!