50 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई
छीपाबड़ौद. वन विभाग टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा वन भूमि पर से अतिक्रमण हटवाकर ट्रेंच खुदवाई है। क्षैत्रीय वन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि किसी ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत में बताया था कि ग्राम बरसत एवं पातलापानी, दांत का पानी गांव के लोगो ने वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करके 40 से 50 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण जमा लिए हैं । सूचना के बाद हरकत में आए वन विभाग ने क्षेैत्रीय वन अधिकारी छीपाबड़ोैद के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए जेसीबी द्वारा पत्थर की कोट एवं तार फेंसिंग को हटा कर अतिक्रमण बुहार दिए। साथ ही यहां ट्रेंच खुदवा कर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा दिया । कार्रवाई के दौरान गश्ती दल में प्रभारी राधा कृष्ण नागर सहायक वनपाल,वनरक्षक, लेखराज सहरिया , जितेंद्र भार्गव, भगवान सिंह, लोकेश तथा गृह रक्षा दल के जवान आदि मौजूद रहे।