50% पॉलिग बूथ रहेंगे कैमरे की नजर में
डीडवाना. राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर डीडवाना निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है ।रिटर्निंग अधिकारी डीडवाना जीतू कुलहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि डीडवाना निर्वाचन क्षेत्र में कुल 246 बूथों पर मतदान किया जायेगा इसमें से पचास प्रतिशत कुल 123 बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी ।
बीएलओ और महिला बाल विकास विभाग के कार्मिकों द्वारा घर घर जाकर मतदाता पर्ची , मतदाता मार्गदर्शिका तथा दृष्टिबाधित मतदाताओं हेतु ब्रेल लिपि पर्चियों का वितरण किया जा रहा है ।निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार मंडाबासनी स्थित बूथ नंबर 63 दिव्यांगजन संचालित बूथ के रूप में, 8 महिला संचालित बूथ जिसमें से बूथ संख्या 33 बच्छराज विद्यालय डीडवाना को पिंक बूथ के रूप में, निम्बी कलां स्थित बूथ संख्या 156 को इको फ्रेंडली बूथ के रूप में, रिक्साबास स्थित बूथ संख्या 237 को यूनिक बूथ के रूप में तथा डाबड़ा स्थित बूथ संख्या 210 यूथ बूथ के रूप में संचालित किए जायेंगे ।दिव्यांग जन मतदाताओं की सुविधाओं के लिए दिव्यांग प्रकोष्ठ द्वारा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी । इसके लिए दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कर दिए गए है ।रिटर्निंग अधिकारी डीडवाना जीतू कुलहरी ने डीडवाना निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि दिनांक 25.11.23 को होने वाले विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र के महापर्व में निष्पक्ष और निर्भीक हो कर मतदान अवश्य करें ।