जयपुर में सजी ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’, क्रिएटर्स का दिखा खास अंदाज
- इन्फ्लुएंसर्स नाइट में जुटे जयपुर के डिजिटल क्रिएटर्स
- 15 रूफटॉप लाउंज में लाइव म्यूजिक ने बांधा समां
- हॉस्पिटैलिटी और डिजिटल मीडिया पर हुआ संवाद
जयपुर। शहर के डिजिटल क्रिएटर्स के लिए 18 सितंबर की शाम कुछ अलग रही। सीतापुरा स्थित होटल सनसिटी प्लाजा के 15 रूफटॉप लाउंज में ‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’ आयोजित की गई, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने एक-दूसरे से मुलाकात की। कार्यक्रम में बातचीत, संगीत और नेटवर्किंग के साथ अनौपचारिक माहौल देखने को मिला।
आयोजन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेंट तैयार करने वाले क्रिएटर्स ने अपने अनुभव साझा किए। डिजिटल मीडिया के साथ फूड, लाइफस्टाइल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान शहर के डिजिटल परिदृश्य में आ रहे बदलावों को लेकर क्रिएटर्स ने आपस में विचार साझा किए।
शाम को संगीत का रंग देने के लिए इंफ्लुएंसर और गायक समीर ने लाइव परफॉर्मेंस दी। लाइव म्यूजिक के बीच क्रिएटर्स ने बातचीत और नेटवर्किंग का आनंद लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यह केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक-दूसरे के काम को समझने और नए संपर्क बनाने का अवसर भी बना।
‘इन्फ्लुएंसर्स नाइट’ का आयोजन Prevoir Infotech की ओर से किया गया। इसका उद्देश्य जयपुर के डिजिटल क्रिएटर समुदाय को एक मंच पर लाना और उन्हें 15 रूफटॉप लाउंज के कॉन्सेप्ट, फूड और रूफटॉप अनुभव से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में होटल सनसिटी प्लाजा के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश अदानी और जनरल मैनेजर यशवंत राव भी मौजूद रहे। उन्होंने डिजिटल क्रिएटर्स के साथ बातचीत की और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स पर चर्चा की। डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका भी बातचीत का अहम हिस्सा रही।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम को औपचारिक मीटिंग की बजाय सहज संवाद और नेटवर्किंग के रूप में रखा गया। उनका कहना है कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री और डिजिटल क्रिएटर समुदाय के बीच ऐसे आयोजन आपसी समझ बढ़ाने और भविष्य में सहयोग के अवसर तैयार करने में मददगार हो सकते हैं।