JAIPUR . नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए बीजेपी ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है। सीएमआर में बैठक और रायशुमारी के बाद कोठारी के नाम पर मुहर लगी। प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। वही सुनील कोठारी पुष्कर से जयपुर पहुंचे और नगर निगम जाकर नामांकन दाखिल किया.