Dark Mode
विश्व गौरैया दिवस पर 51 मिट्टी के घर लगाये गए

विश्व गौरैया दिवस पर 51 मिट्टी के घर लगाये गए

फलोदी- अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तहत सोमवार को विश्व गौरैया दिवस मनाते हुए ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल फलोदी में दानदाताओं से प्राप्त गौरैया के लिए 51 मिट्टी के घर लगाए गए। इस अवसर पर स्वर्गीय सुंदर लाल लुकड़ की स्मृति में उनके परिवार द्वारा रेलवे में लगाए जाने वाले बीस हजार रुपये के बड़े वॉल फेन गौशाला को भेंट किए । जिससे कि गायों को गर्मी में मक्खियों से राहत मिलेगी एवं इन पंखों में आगे जाली लगे होने के कारण इसकी परों में चिड़ी कबूतर भी चपेट में नहीं आएंगे। श्री ओसवाल गौ सेवा सदन, पिंजरापोल, फलोदी के अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मीलेट वर्ष के उपलक्ष में प्रतिदिन विविध कार्यक्रम हो रहे हैं।सह कोषध्यक्ष मुकेश कोठरी व सह सचिव विकास हुड़िया ने बताया की इन कार्यक्रमों के तहत मोटे अनाज के व्यंजन प्रतिदिन अलग-अलग मेहमानों को चखाए जा रहे हैं एवं मोटे अनाज के गुणों के बारे में चर्चा हो रही है। 15 मार्च से शुरू हुआ यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक चलेगा । पिंजरापोल में अब तक उपखंड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास , तहसीलदार हुकमीचंद, तहसील कार्यालय के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी दिलीप सिंह राजपुरोहित, सुरेश सुथार,इनकम टैक्स विभाग के अशोक खत्री अधिकारी ,इंडसइंड बैंक मैनेजर शरद लुंकड़,बिजली घर से पूनम बरडिया, खरतर गच्छ महिला परिषद सहित कई सरकारी- गैरसरकारी अधिकारी व समाजसेवी अंतर्राष्ट्रीय मिलेट दिवस के उपलक्ष में मोटे अनाज के गुणों पर चर्चा के लिए आ चुके हैं। सभी ने मोटे अनाज को अपने नियमित भोजन में शामिल करने, जल बचाने, पर्यावरण के लिए विभिन्न परियोजना पर अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!