निशुल्क नेत्र शिविर में 52 व्यक्तियों को मिली रोशनी
भामाशाह के साथ लाभार्थियों का गांव में हुआ भव्य स्वागत
सुमेरपुर। गुरुवार को सरोज देवी पुरुषोत्तम दास रॉवत सिंह पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट बसंत मुंबई द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 52 लोगों का भैरव नेत्र चिकित्सालय बिसलपुर में निशुल्क ऑपरेशन लेंस लगाया जाकर नई रोशनी प्रदान की गई। शरीर के भागीदार बने 52 लोगों को गुरुवार को हॉस्पिटल से छुट्टी प्रदान करने अपने गांव बसंत पहुंचने पर ग्रामीणों ने इन 52 लाभार्थियों के साथ भामाशाह घनश्याम पुरोहित मय टीम का साफा माला पहनाकर ढोल नगाड़ो के साथ गॉव के मुख्यद्वार पर स्वागत किया गया ।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भामाशाह एव ट्रस्टी घनश्याम पुरोहित ने कहा कि इस धरती पर सबसे खुश इंसान वह है जो मानवता की सेवा करता है। उन्होंने बताया कि असली खुशी व आंतरिक संतुष्टि है जो आप समाज की सेवा करके प्राप्त कर सकते हैं ।आप कितने भी अमीर क्यों न हो आप आंतरिक खुशी खरीद नहीं सकते। इस अवसर पर आप सभी गणमान्य नागरिकों का आभार ज्ञापित किया। पुरोहित ने कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे गांव की सेवा करने का अवसर प्रदान किया । इस मौके पर गांव के दिलीप सिंह राजपुरोहित,मगन सिंह, मांगीलाल, मंगल सिंह, नरपत कुमार ने भामाशाह पृथ्वी राजपुरोहित,विनोद सिंह पुरोहित, घनश्याम सिंह पुरोहित, जगदीश सिंह पुरोहित का आभार ज्ञापित करते हुए कहा की आज आप की बदौलत पूरे गांव में इन जरूरतमद 52 ब्यक्तियो को नई रोशनी प्राप्त हुई है । आप जैसे लोगों की गांव में महती आवश्यकता है जोकि गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने का प्रण लेते हैं।
स्वागत समारोह में गांव के देव जी, बाल जी, नरपत सिंह ,कालू सिंह ,भैरू सिंह, तेजाराम ,छगना राम आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।