Dark Mode
जगतपुरा में 550 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट 

जगतपुरा में 550 किलो मिलावटी पनीर कराया नष्ट 

 
 
"शुद्ध आहार-मिलावट पर वार" विशेष अभियान के तहत कार्यवाही  
 
जयपुर द्वितीय। 16 फरवरी। आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर द्वारा 15 फरवरी 2024 से शुरू किए गए विशेष अभियान 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के अंतर्गत के श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण  तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी.एल. मीणा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल द्वारा मैसर्स कृष्णा डेरी, खाद्य कारोबारी श्री भागचंद प्रजापति के 13 दुकान सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने लक्ष्मी विहार जगतपुरा जयपुर स्थित दूध पनीर डेयरी पर गुरुवार रात 8:30 बजे छापामार कार्रवाई की गई। मौके पर लगभग 550 किलो पनीर व 300 किलो मीडियम फैट क्रीम रखी हुई पाई गई, जो आमजन को विक्रय की जानी थी।
 
कार्यवाही के दौरान मौके पर 11 लोहे के बॉक्स में  रखें दो अलग-अलग प्रकार के पनीर से एवं एक क्रीम से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत  नमून नमूने लेने के पश्चात लगभग 550 किलो पनीर जिसे प्रथम दृष्टि में आमजन के उपयोग हेतु सही नहीं पाए जाने एवं मिलावट कां अंदेशा होने पर आमजन के स्वास्थ्य को देखते हुए मालिक गवाह एवं पुलिस थाना एयरपोर्ट की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट करवाया गयाl खाद्य कारोबारी को पाबंद किया गया कि भविष्य में शुद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक पनीर दूध मावा एवं क्रीम ही आमजन को विक्रय की जावेl कार्रवाई रात्रि लगभग 11:30 बजे तक चली जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार नगर के साथ श्री दीपक कुमार सिंधी, श्री रमेश चंद यादव और नंदकिशोर कुमावत शामिल रहेl
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के इस विशेष अभियान को सफल बनाने, मिलावटखॊरी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने एवं आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु भविष्य में इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखी जाएगीl 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!