Dark Mode
नाथद्वारा विधानसभा में 5 पीएचसी क्रमोन्नत होकर बनी सीएचसी

नाथद्वारा विधानसभा में 5 पीएचसी क्रमोन्नत होकर बनी सीएचसी

विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ सी.पी जोशी की क्षैत्रवासीयों को सौगात

नाथद्वारा। प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ सी.पी जाशी के प्रयासो से राज्य सरकार ने नाथद्वारा विधानसभा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नेड़च, धनेरीया, बनेडि़या, कोठारिया, शिशोदाकलां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत कर दिया है। यह जानकारी डॉ जोशी के निजी सहायक उत्तम शर्मा ने दी।उन्होंने बताया की सभी चिकित्सा संस्थानो पर पदो की स्वीकृती भी जारी कर दी गई है।  प्रत्येक चिकित्सा संस्थान पर कनिष्ठ विशेषज्ञ के 2, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के 1, चिकित्सा अधिकारी के 2, नर्स श्रेणी प्रथम का 1, नर्स श्रेणी द्वितिय के 6, फार्मासिस्ट का 1, सहायक रेडियोग्राफर का 1, लेब टेक्नीशियन का 1, कनिष्ठ, वरिष्ठ सहायक का 1, मशीन विद मैन 1, वार्ड ब्वॉय के 4, सफाई कर्मचारी के 2 सहित कुल 23 पद स्वीकृत किये है।।चिकित्सा संस्थानो के क्रमोन्नत होने से जहां क्षैत्र के लोगो विशेषज्ञ चिकित्सा सेवायें सुलभ होंगी वहीं आमजन को चिकित्सा सेवाओं के लिये राजसमंद एवं नाथद्वारा में स्थित जिला चिकित्सालयो पर निर्भरता कम होंगी। 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!