Dark Mode
जिले में चलेगा 60 दिवसीय टोबेको फ्री यूथ कैंपेन

जिले में चलेगा 60 दिवसीय टोबेको फ्री यूथ कैंपेन

सवाई माधोपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 2.0 का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत तंबाकू दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना द्वारा जानकारी दी गयी कि तंबाकू और तंबाकू उत्पाद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हमें सामूहिक प्रयास कर तंबाकू सेवन कर्ताओं में जागरूकता लानी होगी। इसके तहत जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकु का सेवन करने वाले व्यक्तियों के चालान काटे जा रहे हैं। साथ ही स्कूलों में तंबाकू का सेवन नही करने की शपथ दिलाई जा रही है।
केम्पेन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू और धूम्रपान निषेध के साइनेज प्रदर्शित करवाये जाएंगे, चिकित्सा संस्थानों, समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों को पूरी तरह से तंबाकू फ्री किया जाएगा, तंबाकू उत्पाद प्रदर्शित करने वाले और तंबाकू उत्पाद बेचने वालो के कोटपा एक्ट के तहत चालान काटे जाएंगे। 60 दिवसीय कार्ययोजना के दौरान जिले में शहरी व ग्रामीण वार्ड, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त करने के प्रयास किए जायेंगे। प्रत्येक पंचायत में रोल मॉडल बनाए जायेंगे जोकि आमजन को तंबाकू उत्पादों का सेवन नही करने हेतु प्रेरित करेंगे।
अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर स्टैकहोल्डर्स की कार्यशाला, शिक्षण संस्थाओं को तंबाकू मुक्त करना, चिकित्सा संस्थानों आंगनबाड़ियों को तंबाकू मुक्त करना, तंबाकू उपभोगियों की पहचान कर परामर्श व उपचार, डोर टू डोर सर्वे, चालान कार्यवाही, तंबाकू मुक्त ग्राम, कम्युनिटी मोबलाइजेशन,मीडिया सेंसेटाइजेशन आदि गतिविधियां की जायेंगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!