62वां होमगार्ड्स स्थापना दिवस मनाया
झालावाड़। 62वां होमगार्ड्स स्थापना दिवस पुराना जेल भवन (हाल कार्यालय गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र झालावाड) में मनाया गया। इस अवसर पर होमगार्डस के प्लाटून कमाण्डर घनश्याम मेहरा द्वारा परेड की सलामी एवं ध्वजारोहण कर गृह रक्षा विभाग के मंत्री एवं महानिदेशक एवं महासमादेष्टा महोदय गृह रक्षा राजस्थान जयपुर का संदेश पढ़कर सुनाया गया। 62वें होमगार्डस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 02 दिसम्बर को क्रिकेट प्रतियोगिता, 03 दिसम्बर को वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं 04 दिसम्बर को जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान 58 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्यों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान मो. साजिद, पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश लक्ष्यकार, राकेश कुमार, योगेश कुल्मी, योगेन्द्र सिंह, हुकमचन्द, रामबिलास, युनूस खान, सत्यनारायण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।