Dark Mode
67वी शिक्षा विभागीय छात्रा वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

67वी शिक्षा विभागीय छात्रा वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

धौलपुर। 67वी शिक्षा विभागीय छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का समारोहपूर्वक शुभारंभ मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका बाड़ी में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में बाड़ी पंचायत समिति प्रधान अजय सिंह मलिंगा ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक धौलपुर महेश मंगल ने खेलों में प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेवें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी प्रेम और भाईचारे से प्रतियोगिताओं को खेलते हुए शिक्षा विभागीय मिशन-2023 को साकार करने में योगदान देवें। कार्यक्रम के दौरान सी बी ई ओ बाड़ी दाऊ दयाल शर्मा ने सभी खिलाड़ियों व उपस्थित शपथ दिलाई। खेलकुद प्रभारी माध्यमिक शिक्षा विजय शर्मा ने बताया कि आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक खो-खो, बैड मिंटन, कराते, तैराकी, बॉक्सिंग, शतरंज, टेबल टेनिस, जिमनास्टिक, नेटवॉल, साइकिलिंग समेत ग्यारह खेल आयोजित किए जाएंगे जिला स्तरीय मुकाबले 19 सितंबर से 21 सितंबर तक आयोजित होंगे। इसके बाद जिले पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में भाग लेंगे । कार्यक्रम में संयोजक प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग में 56 टीमों के कुल 489 छात्राए भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक अनीता कुमारी ने प्रतियोगिता में कराए जाने वाले सभी मैचों की घोषणा करते हुए कहा कि सभी मैचों को योग्य निर्णायको द्धारा खिलाया जाएगा, किसी भी खिलाड़ी के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसीबीओ कल्याण मीणा, माध्यमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी विजय शर्मा, राकेश परमार, अनीता कुमारी, मनोज कुमार, रमेश मीणा, सन्तोष कुमारी, देवदत्त, सुरेखा, सुमन देवी, आशा शर्मा, सुनीता कुमारी, वीर पाल,अशोक मीणा, उमादत्त शर्मा, हेमंत परमार, जगदीप आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!