विधानसभा चुनाव के लिए 6 पर्यवेक्षक लगाए
सवाई माधोपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए सवाई माधोपुर जिले में 6 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि विधानसभा 90-गंगापुर के लिए सामान्य पर्यवेक्षक रूही खान, 91-बामनवास के लिए सामान्य पर्यवेक्षक विजाया कृष्णन, 92-सवाई माधोपुर एवं 93-खण्डार के लिए सामान्य पर्यवेक्षक पारीमल सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विधानसभा 90-गंगापुर एवं 91-बामनवास के लिए पुलिस पर्यवेक्षक योगेश कुमार गुप्ता, 92-सवाई माधोपुर एवं 93-खण्डार के लिए पुलिस पर्यवेक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी तथा विधानसभा 90-गंगापुर, 91-बामनवास, 92-सवाई माधोपुर एवं 93-खण्डार के लिए कुनाल अनुज को व्यय पर्यवेक्षक लगाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पर्यवेक्षकों के प्रोटोकॉल एवं लाईजनिंग के लिये 6 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।