Dark Mode
राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस के 6 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार

राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस के 6 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार

सीकर। ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार तथा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने हेतु राज्य स्तर पर आयोजित ऊर्जा संरक्षण-2023 पेंटिंग प्रतियोगिता में सीकर स्थित प्रिंस एजुहब के 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
प्रतियोगिता के द्वितीय एवं अंतिम चरण में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिंस के दक्ष को राज्य स्तर पर द्वितीय पुरस्कार के साथ 30000 रू. नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र, राहुल बिश्नोई को 7500 रू. नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र एवं रिद्धिमा, शाहीन, जिया व अनीस प्रत्येक को 2000 रू. नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में एक साथ 6 विद्यार्थियों के पुरस्कृत होने पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रामचरण यादव, मनोज ढाका एवं प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाईयां दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!