Dark Mode
मधुमेह जांच शिविर में 72 जने लाभांवित

मधुमेह जांच शिविर में 72 जने लाभांवित

अजमेर । लायंस क्लब अजमेर  पृथ्वीराज द्वारा आयोजित निशुल्क मधुमेह जांच शिविर में 72 व्यक्तियों ने लाभ उठाया । स्वस्थ्य भारत स्वच्छ भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम स्वास्थ सबके लिए के तहत सक्सेना डायबिटीज सेंटर के सहयोग से नई चौपाटी रीजनल कॉलेज चौराहा पर लगाया गया, जिसमे मधुमेह के विशेषज्ञ डॉ रजनीश सक्सेना एवम् उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान की । शिविर में दो नए मरीजों को चिन्हित किया जाकर उन्हें समुचित उपचार एवम् परामर्श  प्रदान किया गया । इस अवसर पर लायन राजेंद्र गांधी, लायन आभा गांधी, योगेंद्र टांक, जगदीश विजयवर्गीय, राजकुमार टांक, भुवनेश पारीक सहित अन्य उपस्थित थे ।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!