Dark Mode
88 वॉ शिव जयंती मनाई

88 वॉ शिव जयंती मनाई

रतनगढ़। होली धोरा स्थित ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र पर आज 88 वॉ शिव जयंती का उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र संचालिका बीके बीके सुप्रभा ने परमात्मा शिव और शंकर के महान अंतर को स्पष्ट किया व कहा हमें शंकर के समान तपस्या करके अपने जीवन से बुराइयों का नाश करना है। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षी ने अपनी शुभकामनाएं दी। बीके सुप्रभा, एडवोकेट टेकचंद कटारिया, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षी ने परमात्मा शिव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। केंद्र प्रभारी बीके सुप्रभा ने कहा कि निराकार ज्योति बिंदु परमात्मा शिव 88 वर्षों से अपना गुप्त रूप से नई दुनिया की स्थापना का कार्य कर रहे है। कुमारी निधि कटारिया ने अपने नृत्य के द्वारा शिव अनादि है शिव अनंत है गीत के द्वारा परमात्मा का परिचय दिया। अतिथियों ने परमपिता परमात्मा का झंडारोहण कर झंडे के नीचे प्रतिज्ञा की ! बीके दीपिका ने सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!