बसपा के संस्थापक काशीराम की 89 वीं जयंती मनाई
तारानगर . तारानगर के सेडुराम बाकोलिया गेस्ट हाउस में बुधवार को अम्बेडकर समाज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल की अध्यक्षता में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब काशीराम की 89 वीं जयंती मनाई। उपस्थित समाज के लोगों ने मान्यवर काशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। वक्ताओं ने काशीराम की जीवनी पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि समय समय पर काशीराम पर आरोप भी लगे लेकिन इनकी परवाह न करते हुए उन्होंने समाज हित के लिए कार्य किया। काशीराम ने समाज को जगाने के लिए घर परिवार का त्याग किया। श्रीचंद छापरवाल, चंद्रभान नायक, प्रताप मेघवाल, जेठाराम पटीर, नरसी मीठड़ी, मनोज पंवार, भंवरलाल कड़ेला, राकेश सिंहमार, भानीराम, सुदर्शन सबलानिया, रमेश बाकोलिया, सुरेश मेघवाल, कालूराम, दौलत मेघवाल, डॉक्टर सुभाष, बिरुराम छापरवाल समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हेमराज काला ने किया।