Dark Mode
सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली सहित पर्वों पर दी शुभकामनाएं, विकसित राजस्थान का किया आह्वान

सीएम भजनलाल शर्मा ने दीपावली सहित पर्वों पर दी शुभकामनाएं, विकसित राजस्थान का किया आह्वान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन, धनतेरस और भाईदूज के पावन अवसर पर राजस्थान के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि त्योहारों का यह उल्लास हर परिवार के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण जैसे आदर्शों की प्रेरणा देता है। उनके अयोध्या आगमन की स्मृति में मनाया जाने वाला दीपोत्सव हमें जीवन में अच्छाई अपनाने और सकारात्मक बदलाव की राह पर आगे बढ़ने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह अवसर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का भी संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सहयोग और सद्भाव की भावना के साथ हर व्यक्ति विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी भूमिका निभाए।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!