Dark Mode
मौसम हत्याकांड को लेकर हुआ मल्लाका बास में सभा का आयोजन 

मौसम हत्याकांड को लेकर हुआ मल्लाका बास में सभा का आयोजन 

लक्ष्मणगढ़। मेवात रक्षक दल के सदस्यों द्वारा मल्लाका बास में हुये मौसम हत्याकांड को लेकर परिवार जनों से संकट के इस दौर में मुलाकात की। मल्ला का बास में टीम के पहुंचने से पूर्व ही 36 बिरादरी के लोग मौजूद थे। हत्याकांड को लेकर सभी के द्वारा पंचायत सभा की गई । टीम के सदस्य ने बताया कि यहां भाईचारा इतना अच्छा है कि सभी लोगों ने इस कृत्य की घोर निंदा की। आगे से कोई ऐसा कार्य नहीं करें इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का निर्णय समस्त ग्रामवासियों द्वारा लिया गया है। चाहे किसी भी समाज का हो जो गलत करे उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन को करनी चाहिए।
पुलिस प्रशासन द्वाराआश्वासन दिया कि दोषी व्यक्तियों को नहीं बख्शा जाएगा।कडी से कडी कार्रवाई की जायेगी।  इस पंचायत एवं सभा में अफसोस व्यक्त किया कि पीड़ित परिवार के यहां  विधायक, प्रधान व सरपंच तथा कोई राजस्थान सरकार का जनप्रतिनिधि अब तक नहीं पहुंचा है। जनप्रतिनिधियों के अभी तक नहीं पहुंचने से गहरा आक्रोश समस्त ग्राम वासियों में व्याप्त है। सभा में निर्णय लिया गया कि राजस्थान सरकार को इस परिवार की तुरंत आर्थिक सहायता, बच्चो की शिक्षा का खर्चा तथा परिवार में से किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी तुरंत प्रभाव से देनी चाहिए। अगर सरकार द्वारा लापरवाही की गई तो  ग्राम वासियों की ओर से हत्याकांड को लेकर आगामी ठोस कदम उठाया जाएगा।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!