Dark Mode
छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद एवं नक्सली की मौत

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी शहीद एवं नक्सली की मौत

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल और एक नक्सली की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया पुलिस थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी मिलने के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के कांस्टेबल रमेश कुरेठी की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!