चोरी के मामले में एक युवक गिरफ्तार
टोंक । पुरानी टोंक थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाईक भी बरामद की है। पुरानी टोंक थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 4 सितंबर को फरियादी मेहंदवास थाना क्षेत्र के अरनियानील निवासी मनोज पुत्र रामलीला मीना बाईक से घरेलू काम से टोंक शहर में आया था, जहां पुरानी थाना क्षेत्र में वह बाईक को खड़ी करके कुछ दूरी पर ही अपना काम करने लग गया। कुछ देर बाद वापस आया तो उसे बाईक नहीं मिली। फिर उसने अज्ञात जनों के खिलाफ बाईक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चोर को पकडऩे के लिए आस-पास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले। इसके अलावा साईबर सेल की भी मदद ली। पुलिस ने इस मामले में रेगरों का मोहल्ला बहीर हाल फूलबाग बीड़ी कॉलोनी बहीर निवासी रिहान उर्फ आमिर (18) पुत्र हसीन उर्फ जलालुद्दीन को घर से मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि इस आरोपी से और भी चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे और भी चोरी की वारदात खुलने की संभावना है।